उप्र : पिता ने 3 मासूमों को कुल्हाड़ी से काट डाला

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस जघन्य घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना इकौना थाना क्षेत्र के महदेइया गांव की है, जहां शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे सियाराम मिश्रा ने घर में खेल रहे तीन बच्चों को अपने पास बुलाया। जैसे ही वे पिता के पास पहुंचे, उन्होंने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर एक-एक कर तीनों बच्चांे को काट डाला, जिससे राजन (10), शालिनी (8) व मोनी (4) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही हम मौके पर पहुंचे, जहां एक पिता ने जघन्य अपराध किया है। प्रथम ²ष्टया प्रतीत होता कि ऐसा कृत्य करने वाला पिता मंदबुद्धि है। परिवार के लोगों से सभी बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493