यह मामला सीसामऊ थाना क्षेत्र के जवाहर नगर का है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर की छत पर लोगों ने पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ देखा। वहां मोहल्ले के लोग इकठ्टा होने लगे और झंडे को लेकर अपना विरोध जताने लगे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
जवाहर नगर का रहने वाला चंद्रपाल पिछले कई वर्षो से नगर निगम, केडीए और जलनिगम के द्वारा भेजे जा रहे ज्यादा टैक्स से परेशान हो गया था। गुस्से में उसने पाकिस्तान का झंडा बनाया और अपने घर के ऊपर लगा लिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों ने वहां जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
dharmpath.com dharmpath