छत्तीसगढ़ : राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा

घोषणा के मुताबिक, शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान सैन कुमार मंडावी ग्राम भानपुरी धमतरी को, गुंडाधूर सम्मान कुमारी रामफुल टोंडर ग्राम खैरा मुंगेली को, मिनी माता सम्मान चंदेश्वरी ठाकुर ग्राम अमोरा बालोद को, गुरु घासीदास सम्मान समे बाई शास्त्री ग्राम कोहका रायपुर को दिया जाएगा।

ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान गौरेला सहकारी विपणन सहकारी संस्था मर्यादित पेंड्रारोड बिलासपुर को, हाजी हसन अली सम्मान जनाब हसन जफर रायपुरी मोमिनपारा रायपुर को, पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान विनोद कुमार शुक्ल शैलेंद्र नगर रायपुर को, चक्रधर सम्मान राजकमल नायक चौबे कॉलोनी रायपुर को, दाऊ मंदराजी सम्मान पं. शिवकुमार तिवारी हर्िी माइन्स बिलासपुर को दिया जाएगा।

डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान लक्ष्मण कुमार पटेल ग्राम कंचनपुर रायगढ़, चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार नरेश मिश्रा जगदलपुर को, मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार समीर शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार रायपुर को, दानवीर भामाशाह सम्मान दिनेश कुमारी चतुर्वेदी ग्राम सुरपा दुर्ग को, धन्वतरी सम्मान डॉ. मनोहर जी टेकचंदानी राजेंद्रनगर चौक बिलासपुर को, बिलासाबाई केवटिन सम्मान सानेंद्र कुमार बघेल ग्राम कुरूदडीह दुर्ग को दिया जाएगा।

इसी तरह संस्कृत भाषा सम्मान डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा विभागाध्यक्ष दुर्गा महाविद्यालय रायपुर को, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान पुरखा के सुरता जन कल्याण समिति चारभाठा दुर्ग को, पं. लखनलाल मिश्र सम्मान अमित पाटले उप निरीक्षक पुलिस चौकी रायगढ़ को, पं. माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार विजय दत्त श्रीधर को दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493