उप्र : पूर्व भाजपा विधायक के ग्राम प्रधान बेटे की हत्या

मूलरूप से सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज निवासी जिप्पी तिवारी का इकलौता बेटा वैभव तिवारी डुमरियागंज के दमुआपुर गांव का प्रधान था। वह लखनऊ में परिवार के साथ कसमंडा हाउस के तृतीय तल स्थित फ्लैट नंबर 322 में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात नौ बजे वैभव के परिचित सूरज शुक्ला ने उसे फोन कर चौराहे पर बुलाया। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ, तो सूरज के दोस्त और हिस्ट्रीशीटर विक्रम ने पिस्टल निकालकर वैभव के सीने में गोली मार दी। वैभव को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की जानकारी पाकर आईजी, एसएसपी सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

एसएसपी दीपक कुमार ने रविवार को बताया कि घटना का चश्मदीद वैभव का रिश्तेदार आदित्य है। उन्होंने बताया कि आदित्य के मुताबिक, वैभव को उसके दोस्त अर्जुनगंज निवासी सूरज शुक्ला ने फोन कर बाहर बुलाया था। सूरज के साथ पार्क रोड निवासी हजरतगंज का हिस्ट्रीशीटर विक्रम भी मौजूद था। इस दौरान सूरज व वैभव में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सूरज ने वैभव को गोली मार दी।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। लखनऊ से लेकर सिद्धार्थनगर तक दबिश दी जा रही है। पुलिस ने सूरज शुक्ला के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया है।

वहीं कसमंडा हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में हत्या की वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।

हजरतगंज के इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि फुटेज देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस की चार टीमें सूरज और विक्रम की तलाश में दबिश दे रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493