नहीं होने दिया जाएगा किसानों का अपमान : योगी

मुख्यमंत्री रविवार को कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आयोजित एक जनसभा में बोल रहे थे।

योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में पहली बार 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का अपमान नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की आय दोगुनी करेंगे। प्रदेश के विकास के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवारा जानवरों के लिए नंदीगृह बनाए जाएंगे।

प्रदेश में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। गर्मी के मौसम में सभी को शुद्ध पानी मिलेगा। सरकार ने कानपुर, आगरा और विंध्याचल में विशेष पेयजल की योजना बनाई जा रही है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि सपा वास्तव में पार्टी ही नहीं है। उसने सिर्फ खुद का विकास किया। उनकी सरकार में केवल पांच जिलों में ही विकास दिखता था। लेकिन अब किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। अब पूरे प्रदेश में विकास दिखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493