उप्र : पेड़ से लटकता मिला फोटोग्राफर का शव

लखीमपुर खीरी, 18 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता गांव के एक फोटोग्राफर का शव संद्धिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लकटता मिला।

लखीमपुर खीरी, 18 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता गांव के एक फोटोग्राफर का शव संद्धिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लकटता मिला।

मृतक युवक के गले में उसकी शर्ट लिपटी हुई थी, जबकि पड़ोस में ही युवक की साइकिल पड़ी थी। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन ग्रामीणांे के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

वहीं सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता गांव निवासी सुनील कुमार का 18 वर्षीय बेटा मुकेश गांव में ही स्टूडियो चलाता था। बीते दिन एक बजे मुकेश साइकिल से कहीं जाने के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

वहीं परिजनों को सुबह सूचना मिली कि गांव के बाहर एक पेड़ से मुकेश का शव लटक रहा है। शव मिलने की सूचना पाकर परिवार मंे कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मुकेश का अर्धनग्न शव एक पेड़ से लटकता मिला।

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मितौली एसओ राजेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक मुकेश के चचेरे भाई नेतराम ने कहा कि मुकेश की हत्या के बाद उसका शव पेड़ पर लटकाया गया है।

मितौली एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मृतक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद घटना की तस्वीर साफ होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493