उप्र : पोलियो दवा पीने के बाद 9 माह की बच्ची की मौत

बांदा, 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा शहर के शंभू नगर मुहल्ले में पोलियो की दवा पिलाने के कुछ देर बाद नौ माह की एक बच्ची की मौत हो गई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी हीरालाल ने गुरुवार को बताया कि बांदा शहर के शंभू नगर मुहल्ले में पोलियो दवा पीने के बाद बुधवार दोपहर सूर्य कुमार शुक्ला की नौ माह की बच्ची इशिता की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी को तलब कर दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और परिजनों की शिकायत पर पोलियो की खुराक पिलाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

हालांकि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि जिले में पोलियो दवा पीने के बाद किसी बच्चे की मौत का यह पहला मामला है। यह दवा नुकसान नहीं करती, फिर भी ऐसी घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493