उप्र : प्रतापगढ़ में मार्बल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

लखनऊ/प्रतापगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने एक मार्बल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या दी। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

थानाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास के नजदीक राजेश सिंह (50) की महामाया मार्बल पत्थर व्यवसाय की थोक की दुकान है। बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान में बैठे थे, इसी बीच मोटरसाइकिल सवार कुछ नकाबपोश बदमाश आए और उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यवसायी को गंभीर हालत में परिजन सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493