वाशिंगटन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक 21 वर्षीय बंदूकधारी ने बैंक में अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या कर दी और उसके बाद स्वात टीम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
वाशिंगटन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक 21 वर्षीय बंदूकधारी ने बैंक में अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या कर दी और उसके बाद स्वात टीम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा के छोटे से शहर सेब्रिंग की सनट््ररस्ट बैंक की शाखा में बुधवार को हुई गोलीबारी की सूचना संदिग्ध ने खुद ही पुलिस अधिकारियों को दी थी।
संदिग्ध की पहचान सेब्रिंग निवासी जैफेन जेवेर के रूप में हुई है।
पुलिस जैसे ही बैंक के अंदर पहुंची संदिग्ध ने आत्मसमर्पण कर दिया।
सेब्रिंग के पुलिस प्रमुख कार्ल होगलुंड ने कहा, “हमें एक मूर्ख अपराधी के संवेदनहीन कृत्य के कारण महत्वपूर्ण जिंदगियों का नुकसान उठाना पड़ा है।”
पुलिस ने बताया कि वह फिलहाल इस घटना के पीछे के कारण का पता लगा रहे हैं। जेफेन एवन पार्क करेक्शनल संस्थान का प्रशिक्षु अधिकारी था जिसने दो सप्ताह पहले ही इस्तीफा दिया था।
dharmpath.com dharmpath