उप्र : प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

मिर्जापुर/लखनऊ, 28 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर मिजार्पुर के एक युवक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, चुनार क्षेत्र के आबिद हुसैन ने फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया। साथ ही कुछ अभद्र टिप्पणी भी की थी। यह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। इसका नाम आबिद हुसैन है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने चुनार थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर चुनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक पर 153-ए, 295, 502 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493