बिहार : ट्रक की चपेट में आने से एएसआई की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल

बिहारशरीफ, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई तथा तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बिहारशरीफ, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई तथा तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बिहारशरीफ (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक इमरान परवेज ने यहां बताया, “सरमेरा थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी गश्त करने के बाद सुबह करीब चार बजे थाना परिसर में प्रवेश कर रही थी, तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गश्ती गाड़ी में सवार एएसआई कार्तिक कुमार नीचे गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पुलिसकर्मी ओमप्रकाश कुमार, अविनाश कुमार और विनय कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन सहित फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतक झारखंड के धनबाद जिला के बरताड़ के रहने वाले थे और उन्होंने 25 दिसंबर 2018 को नालंदा में योगदान दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493