उप्र : प्रेमी युगल को पकड़ ले गई मुंबई पुलिस

फेफना के गंगहरा निवासी गोविंद (21) पुत्र सीताराम मुंबई के गोरे गांव में नौकरी करता है। उसके साथ एक युवती भी नौकरी कर रही थी। दोनांे में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पिछले 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे को युवक-युवती वहां से फरार हो गये। युवती के परिजनों ने मुंबई पुलिस में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। वहां से सर्विलांस के जरिये मोबाइल का स्थान मिलने पर मुंबई पुलिस बैरिया आ पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से गोविंद की रिश्तेदारी से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493