उप्र : मासूम बच्ची के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म

चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने जब शोर मचाया तो दबंग घटना को अंजाम देते हुए मौके से भाग निकला। इस सनसनीखेज वारदात से गांव के लोगों में हायतौबा मची हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में एक आठ वर्षीय बालिका अपने पिता के साथ खेत गई थी। वहां से वह अकेले घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव का ही शैलेंद्र लोधी (19) पुत्र अर्जुन लोधी उसे मिल गया। उसने इस बालिका को घसीटकर तालाब किनारे मड़ैया ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने चीख पुकार सुन शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में एसपी मुनिराज ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में शामिल अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493