लखनऊ-पटना सुपरफास्ट 14 मार्च से चलेगी

पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक, 12530 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र त्रैसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 5.00 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 5.30 बजे, गोंडा से 7.35 बजे, बस्ती से 8.57 बजे, गोरखपुर से 10.10 बजे, देवरिया सदर से 10.57 बजे, सीवान से 11.40 बजे, छपरा से 12.40 बजे तथा दिघवारा से 13.22 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 14.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. त्रैसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से 15.00 बजे प्रस्थान कर दिघवारा से 15.46 बजे, छपरा से 16.50 बजे, सीवान से 17.38 बजे, देवरिया सदर से 18.30 बजे, गोरखपुर से 19.20 बजे, बस्ती से 20.28 बजे, गोंडा से 21.30 बजे तथा बादशाहनगर से 23.37 बजे छूटकर लखनऊ जं. 24.00 बजे पहुंचेगी।

इस नियमित गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 4, चेयरकार श्रेणी के 6 तथा एसएलआर/एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493