उप्र : प्रॉपर्टी डीलर का खून से सना शव कार में मिला

पुलिस के मुताबिक, विजयनगर स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक चौकी से कुछ ही दूरी पर लोगों को एक स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। लोगों ने कार के अंदर झांका तो उसमें एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा दिखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना पुलिस के साथ आलाधिकारी पहुंचे और पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी शर्मा के रूप में हुई। सूचना मामले की सूचना पर पीड़ित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

एसपी (सिटी) श्लोक कुमार ने बताया कि शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से एक तमंचा भी मिला है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में मृतक के दोस्त ने बताया कि मृतक ने बीती रात उसे फोन कर अपने आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493