मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत का अनुमान : एक्जिट पोल

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। अधिकांश एक्जिट पोल के परिणामों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत की संभावना जताई गई है। राज्य में वर्ष 2003 से भाजपा सत्ता में है।

एबीपी न्यूज-लोकनीति सीएसडीएस के सर्वे में 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 126 सीटें दी गई हैं, जबकि भाजपा को 94 और अन्य को 10 सीटें दी गई हैं।

इंडिया टुडे-माई एक्सिस पोल में भी कांग्रेस को 104-122 सीटों के साथ आगे दिखाया गया है, जबकि भाजपा को 102-120 सीटें दी गई हैं। सर्वेक्षण में बसपा को 1 से 3 सीटें तथा अन्य को 3 से 8 सीटें दी गई हैं।

सी-वोटर ने कांग्रेस को 110-126 सीटें दी है, जबकि भाजपा को 90-106 सीटें दी है। अन्य दलों के खाते में 6-22 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।

आईटीवी-नेता एक्जिट पोल में कांग्रेस को 112 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है और भाजपा को 106 सीटें मिलने की बात कही गई है। मायवती की बसपा सहित अन्य दलों को 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

हालांकि टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भाजपा को 126 सीटें दी है, और कांग्रेस को 89 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। बसपा को छह सीटें दी गई हैं।

230 सदस्यीय विधानसभा में किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 116 सीटें जीतने की जरूरत है।

वर्ष 2013 में भाजपा ने 165 सीटें जीती थी, कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं, बसपा को चार और निर्दलियों ने तीन सीटें जीती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493