पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात कर रही है।
थाना क्षेत्र सुरसा के रतनापुरजूरा निवासी बाबूराम की पत्नी निर्मला (24) का शव गाजियाबाद में फंदे से लटकता पाया गया। बाबूराम गाजियाबाद में ही एक निजी कंपनी में कम करता है। निर्मला भी वहीं रहती थी। करीब बीस दिन पहले वह घर आई थी और फिर गाजियाबाद चली गई थी। उसके पति का कहना है कि उसे पता नहीं है कि उसकी पत्नी ने क्यों फांसी लगा ली।
महिला के मामा प्रभु दयाल (निवासी साखेड़ा) ने आरोप लगाया कि पति बाबूराम व देवर संजय ने उनकी भांजी की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर शव को फांसी पर लटका दिया।
उन्होंने बताया कि ये लोग दहेज में चारपहिया गाड़ी मांग रहे थे, लेकिन उतना धन जुटाना मुश्किल था, इसलिए दो माह पूर्व खेत बेचकर एक बाइक दी गई थी। निर्मला का विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था।
dharmpath.com dharmpath