उप्र : फतेहपुर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 पशु तस्कर

बाकरगंज चौकी प्रभारी प्रदीप यादव सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूत्रों से सूचना मिली कि क्षेत्र के भिटौरा रोड में कुछ लोग पशुओं को ट्रक में लादकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक संख्या उप्र 71-टी/3079 में लादकर ले जाए जा रही पांच भैंसों को कब्जे में लेने के साथ-साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम को देखकर उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा।

चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया, “पकड़े गए युवक बेलदरइया निवासी जीशान और कमालुद्दीन हैं। उनका एक साथी मसवानी निवासी अनवर भागने में सफल रहा। पकड़े गए लोगों का पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493