उप्र : मदरसे के 3 शिक्षकों पर दुष्कर्म का आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि वह मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के रहने वाली एक विधवा है। उसके दो बच्चे हैं। अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए वह जलालपुर के एक मदरसे में रसोईया का कार्य कर रही है।

पीड़ित महिला ने कहा, “घर दूर होने के कारण मदरसे में ही एक कमरे में रुक जाया करती हूं। इसी मदरसे में पढ़ाने वाले तीन अन्य शिक्षक भी रात में वहीं रहते हैं। बीती 30 मार्च की रात्रि करीब 11 बजे उन तीनों ने अचानक पहुंचकर मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मदरसे से निकाल देने की धमकी भी दी।”

महिला का आरोप है कि उक्त तीनों उसे काफी दिनों से परेशान कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493