उप्र : फर्जी जांच अधिकारी गिरफ्तार

उपनिरीक्षक जय प्रकाश चौबे ने बताया कि अभियुक्त अपने साथी के साथ करमडीहकलां स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। यहां दोनों एमडीएम चेक करने लगे। इस दौरान परिचय पत्र मांगने पर उसने विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार मिश्रा को निलंबित करने की धमकी दी। मिश्रा ने शक होने पुलिस को फोन पर सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अनिल सोनकर हालांकि चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर संबंधित धाराओं मंे मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493