भारत, नेपाल का सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 8 फरवरी से

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत, नेपाल का बटालियन स्तर का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण आठ फरवरी से पिथौरागढ़ में शुरू होगा, जो 21 फरवरी तक चलेगा।

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत, नेपाल का बटालियन स्तर का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण आठ फरवरी से पिथौरागढ़ में शुरू होगा, जो 21 फरवरी तक चलेगा।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अभ्यास के दौरान भारतीय सेना और नेपाली सेना की एक-एक इनफैंट्री बटालियन आपस में एक-दूसरे को प्रशिक्षित करेगी और आतंक रोधी अभियानों और पहाड़ी इलाकों में जंगली युद्धों पर अपने अनुभव साझा करेगी।

सूर्य किरण श्रृंखला के अभ्यास वर्ष में दो बार आयोजित होते हैं, जो बारी-बारी से भारत और नेपाल में होते हैं।

बयान में कहा गया है, “इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य भारतीय और नेपाली सैन्य इकाइयों के बीच जंगली युद्ध और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी अभियानों में अंतर सामरिकता बढ़ाना है।”

बयान में कहा गया है कि प्रशिक्षण में मानवीय सहायता और आपदा राहत पर भी ध्यान दिया जाएगा, जिसमें चिकित्सा और उड्डयन मदद शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493