उप्र : फावड़े से काटकर वृद्ध की हत्या

घटना बछरावां थानांर्तगत महारानी खेड़ा की है। बाबादीन पाल (60) अपने खेत में हल से जोताई कर रहे थे। उसी दौरान राम अचल (50) खेत में शौच के लिए गया। वहीं उसकी वृद्ध से कहासुनी होने लगी। जब विवाद बढ़ गया, तब राम अचल घर से फावड़ा ले आया और बाबादीन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

इस घटना के संबंध में एक वर्ष पूर्व हुए विवाद की कहानी भी सामने आई है। बाबादीन के बैल ने राम अचल के घर पर लगी सेम खा ली थी। उस समय विवाद में पुलिस ने दोनांे के विरुद्ध कार्रवाई की थी, तभी से दोनांे के बीच तनातनी थी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक के परिवार की तहरीर पर हत्यारे राम अचल व उसकी मां के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493