उप्र : फैक्ट्री के चौकीदार की हत्या में 7 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, देहात कोतवाली के अंतर्गत मौसमगढ़ गांव में भोलेबाबा इंटरप्राइजेज फैक्ट्री है। बदमाश 28 अक्टूबर को देर रात फैक्ट्री मंे घुसकर चैकीदार हरप्रसाद की गोली मारकर हत्या कर बिजली मीटर, बैटरी, गैस सिलेंडर, मोबाइल व इन्वरटर लूट ले गए थे। घटना के संबंध मंे कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर मौसमगढ़ मोड़ से आनंद बिहार निवासी नदीम, नईम, छोटू, अब्बास सहित 40 फुटा रोड के कादिर, मुहल्ला चैखंटी के इकराम और किशोरीबाग निवासी शकील को दबोचा। इनसे लूट का माल खरीदने वाले ग्राहकों को भी पकड़ लिया गया।

पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर लूट का माल व घटना में इस्तेमाल एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस व एक छोटा हाथी बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अन्य कई फैक्ट्रियों से लूटपाट की वारदातांे का भी खुलासा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493