जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र छुट्टी लेकर अपने घर उत्तराखंड जाने वाला था। लेकिन उसके कमरे का दरवजा कई दिनों से नहीं खुल रहा था। अंदर से हालांकि टीवी की आवाज सुनाई दे रही थी। शक होने पर आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दरवजा तोड़कर अंदर पानी की टंकी से सड़ी गली अवस्था में देवेन्द्र का शव बरामद किया।
कहा जा रहा है कि मृतक अपने कमरे में अकेले रहता था। उसका शव टंकी में मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर रेलवे कालोनी के बंद कमरे में शव मिलने की जानकारी होने पर एसपी शिवशंकर यादव ने एसओ के साथ मौका मुआयना कर मामले की जांच का आदेश दिया।
dharmpath.com dharmpath