उप्र : बदमाशों ने सिग्नल फेल कर रेलगाड़ी में लूटपाट की

आरपीएफ ने किसी प्रकार सिग्नल ठीक करवा कर रेलगाड़ी को आगे रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, चेन्नई से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी 12615 जीटी एक्सप्रेस अपनी गति से झांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान झांसी स्टेशन से पहले बबीना और बिजौली के बीच अचानक रेलगाड़ी का सिग्नल फेल हो गया। इस कारण रेलगाड़ी को जंगल में ही रोकनी पड़ी। इसके बाद सिग्नल सही होने पर रेलगाड़ी को झांसी के लिए रवाना किया गया।

पुलिस के अनुसार, झांसी स्टेशन पहुंचने पर रेलगाड़ी के स्लीपर कोच एस-4 के यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी आरपीएफ व जीआरपी को हुई तो वे प्लेटफार्म पर पहुंचे, जहां हंगामा कर रहे यात्रियों से जानकारी ली।

अजय नामक यात्री ने कहा, “बबीना और बिजौली स्टेशन के बीच सिग्नल खराब होने के कारण जब रेलगाड़ी वहां रुकी तभी कुछ बदमाश उनके डिब्बे में पहुंचे। इससे पहले यात्री कुछ समझते, बदमाशों ने यात्रियों से छीना-झपटी शुरू कर दी। इससे डिब्बे में दहशत का माहौल बन गया।”

रेल पुलिस ने कहा कि दो या तीन यात्रियांे के साथ छिनैती की घटना सामने आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493