उप्र : बबुली कोल गैंग का सदस्य गिरफ्तार

चित्रकूट, 20 जनवरी (आईएएनएस)। इनामी डकैत बबुली कोल गैंग के एक सदस्य को चित्रकूट पुलिस ने शुक्रवार को कैलहा गांव से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसपी ने शनिवार को दी।

पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बहिलपुरवा थानाध्यक्ष ने सिपाहियों के साथ कैलहा गांव के जुगल में बने निजी नलकूप में छापेमारी की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार से साढ़े पांच लाख रुपये का इनाम घोषित डकैत बबुली कोल गैंग का सक्रिय सदस्य बउआ उर्फ दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह डकैत पिछले दिनों बबुली के साथ मिलकर विद्युत प्लांट में मजदूरों के साथ मारपीट करने और रंगदारी मांगने की घटना में शामिल था।

उन्होंने बताया, “एक अन्य डकैत महेंद्र पासी के ऊपर अब पुलिस ने 25 हजार से बढ़ाकर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पाठा के जंगल को जल्द ही डकैतों से मुक्त करा लिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493