शिमला, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के एक गांव में अवारा कुत्तों के समूह ने एक पांच वर्षीय बच्चे को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश निवासी एक प्रवासी मजदूर के विक्की नामक बेटे को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, सिरमौर जिले के पोंटाना साहिब प्रखंड के अमरकोट गांव में कुत्तों ने बच्चे पर हमला किया।
यह स्पष्ट नहीं है कि कुत्तों ने बच्चे पर हमला क्यों किया।
स्थानीय प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार को 20,000 रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दे दी है।
dharmpath.com dharmpath