उप्र : बर्फबारी व पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली है। हालांकि तेज ठंड हवाओं की वजह से दिन में गलन और ठिठुरन महसूस की जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम साफ होने से न्यूनतम पारे में गिरावट नहीं आएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी.गुप्ता के अनुसार, अगर कोहरा और बढ़ेगा तो पारा शून्य तक गिर सकता है। आसमान साफ होने की वजह से दिन में लोगों को राहत मिलेगी। दिन का अधिकतम तापमान कम नहीं हुआ है। तापमान में और गिरावट तभी होगी जब गर्मी का प्रभाव कम होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 7.6 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 7 डिग्री सेल्सियस और आगरा का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493