बिहार में पारा लुढ़का

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह धूप निकली है परंतु शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “अगले एक-दो दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। धूप निकलेगी लेकिन, सर्द हवाओं के कारण कनकनी का एहसास होगा।”

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 8.0 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493