उप्र : बसपा के कार्यक्रम में पहुंची आईपीएस की गाड़ी सीज

बेवाना थाना क्षेत्र के रहने वाले आईपीएस अभिषेक सिंह लखनऊ निदेशालय में तैनात है। उनकी मां बसपा में सक्रिय राजनीति से जुड़ी बताई जाती हैं।

बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आईपीएस अभिषेक की मां नीलीबत्ती लगी स्कार्पियो से पहुंची थीं। जब इसकी सूचना जिलाधिकारी को मिली तो उनके निर्देश पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर नरेंद्र सिंह ने गाड़ी को अकबरपुर थाने भेज कर वैधानिक कार्रवाई करवाई।

कार्रवाई की भनक लगते ही अभिषेक की मां मंच से उतरकर सीधे उपजिलाधिकारी के पास पहुंचीं और अपनी गलती मानते हुए नीलीबत्ती उतरवाने की बात कही। लेकिन उपजिलाधिकारी ने बगैर कार्यवाही के कुछ भी कर पाने में असमर्थता जताई और गाड़ी सीज कर दी। निजी गाड़ी पर नीलीबत्ती लगी होने तथा उसी गाड़ी से आईपीएस अभिषेक की मां का बसपा के कार्यक्रम में शामिल होना लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493