उप्र : बस की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

वाराणसी से आ रही रोडवेज बस यूपी 65 एएआर 9901 तेज गति से रजादी चट्टी पर पहुंची ही थी कि गाजीपुर से आ रहे दो बाइक सवार कुसुम्हीं कला गांव निवासी प्रदीप (23) एवं रेवसा निवासी सूरज (22) की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक सूरज की भी वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने गाजीपुर-वाराणसी राजमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसओ नंदगंज राम सिंह, शहर कोतवाल के.के. मिश्रा साथी कर्मियों के साथ पहुंच गए और धरना दे रहे लोगों को समझाया-बुझाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद चक्काजाम खत्म कराया।

मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493