यूरो-2016 के लिए एक ही ग्रुप में रखे गए बेल्जियम, इटली

पेरिस, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूरो-2016 फुटबाल कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें बेल्जियम और इटली को जहां एक ही ग्रुप में रखा गया है, वहीं मेजबान फ्रांस 10 जून को रोमानिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा।

वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद बेल्जियम ने 13 नवंबर को हुए दोस्ताना मैच में इटली को 3-1 से हराया था और उनके ग्रुप को यूरो-2016 का सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बेल्जियम और गत उप-विजेता इटली के अलावा ग्रुप-ई में आयरलैंड और जलाटान इब्राहिमोविच जैसे सितारा खिलाड़ी से सजी स्वीडन की टीम भी शामिल है।

यूरो-2016 के कार्यक्रम का निर्णय शनिवार को पलाइस डेस कांग्रेस में लिया गया।

ग्रुप की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। ग्रुप-ई की शीर्ष टीम को लीग चरण के बाद ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ना होगा, जिसमें गत चैम्पियन स्पेन, चेक गणराज्य, तुर्की और क्रोएशिया शामिल हैं।

वहीं ग्रुप-ई में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ग्रुप-एफ की शीर्ष टीम से भिड़ना होगा। ग्रुप-एफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाला पुर्तगाल, आइसलैंड, आस्ट्रिया और हंगरी शामिल हैं।

मेजबान फ्रांस और रोमानिया के बीच पेरिस के सैंट डेनिस स्थित स्टेडे डी फ्रांस में 10 जून को होने वाले मैच से यूरो-2016 का आगाज होगा।

फ्रांस और रोमानिया के साथ ग्रुप-ए में अल्बानिया और स्विट्जरलैंड को रखा गया है।

दोनों ब्रिटिश देशों इंग्लैंड और वेल्स को भी एक ही ग्रुप-बी में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों देश अब तक एक बार भी एकदूसरे के सामने नहीं आए हैं। इंग्लैंड और वेल्स के साथ ग्रुप-बी में रूस और स्लोवाकिया भी शामिल हैं।

विश्व कप विजेता जर्मनी को पोलैंड, नॉर्दन आयरलैंड और यूक्रेन के साथ ग्रुप-सी में जगह दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493