एलडीए ने अलीगंज सेक्टर-बी में मध्यम एवं उच्च वर्ग के लिए फ्लैट लांच करने की योजना भी बनाई है।
अलीगंज सीएस में 128 लैट के लिए पंजीकरण खुलेंगे। आठ टावरों में 128 फ्लैट जी प्लस थ्री टाइप के होंगे। 45 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैट की कीमत लगभग 22 लाख रुपये होगी। सीतापुर रोड पर नवीन गल्ला मंडी के सामने रेलवे लाइन के किनारे इस योजना के लिए दिसंबर अंत से आवेदन किए जा सकेंगे।
वहीं सेक्टर बी में टू बीएचके, 3बीएचके तथा 4बीएचके की अपार्टमेंट योजना में 144 फ्लैट मिल सकेंगे। 86 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इन फ्लैट की कीमत 41 से 45 लाख रुपये के बीच निर्धारित की गई है।
वहीं शारदा नगर योजना के अंतर्गत किला चौराहे से रजनी खंड जाने वाली सड़क पर रुचि खंड-दो में कार्नर के 2552 वर्ग मीटर व्यावसायिक भूखंड पर तथा रश्मि खंड में 535.19 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कराने की योजना प्रस्तावित की गई है, जबकि रुचि खंड-1 में 24 मीटर सड़क पर 4652.32 वर्ग मीटर में दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
रतनखंड में होगी ग्रुप हाउसिंग :
रतन खंड में किला चौराहे के पास व्यावसायिक भूखंड पर व्यावासायिक या ग्रुप हाउसिंग का निर्माण एलडीए करेगा। इस भूमि पर अंबेडकर बस्ती बसी है। इसे हटाने के लिए कई बार अभियान लगाने के बाद नहीं हटाया जा सका है। इसके अलावा शारदा नगर योजना के अंतर्गत एल्डिको के सामने रुचि खंड योजना के खसरा संख्या-549 से 565 तक व 596, 597 पर जी प्लस 6 ग्रुप हाउसिंग की योजना प्रस्तावित है।
एलडीए बजट में बहुमंजिले योजनाओं के निर्माण की लागत 250 करोड़ व 450 करोड़ रुपये प्रस्तावित की गई है। एलडीए के अधिशासी अभियंताओं की ओर से बनाए गए जोनल डेवलपमेंट प्लान व जोनल प्रापट्र्री डेवलपमेंट प्लान को एलडीए वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इस प्लान के अनुसार, शारदा नगर योजना के अंतर्गत रतन खंड में रेलवे क्रॉसिंग के पास एलडीए दुकानों का निर्माण कराएगा।
dharmpath.com dharmpath