उप्र : बस ने 8 मजदूरों को रौंदा, 2 की मौत

रामपुर पुलिस के अनुसार, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह एक रोजवेज बस ने 8 मजदूरों को रौंद दिया। मजदूरों को कुचलने के बाद बस ने एक बाइक को टक्कर मारकर रुक गई। लोगों ने लापरवाही से बस चलाने वाले चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दो मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493