जानकारी के अनुसार मृतक जैनुल उर्फ वीआईपी (40) निवासी भीरा की बाइक पर उसके तीन अन्य साथी इस्राइल, राजेश व आमीन गुरुवार रात करीब 10:30 बजे भीरा से मैलानी जा रहे थे। मैलानी जंगल दमहा के पास एक पेड़ से बाइक टकरा गई। जिससे जैनुल की मौके पर ही मौत हो गई।
डाक्टरों ने घायल आमीन को लखनऊ रेफर कर दिया। जहां रास्ते में आमीन की भी मौत हो गई। इस्राइल व राजेश का उपचार जारी है। शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath