उप्र : बारात गए बालक का शव मिला

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र सांडी के देईचोर निवासी वमार्दीन के घर उसकी पुत्री का विवाह था और गुरुवार को बारात आई हुई थी। गांव के लोगों के साथ वमार्दीन के पारिवारिक गुन्नागर का 9 वर्षीय पुत्र विशाल भी उसी बारात में शामिल होने गया था।

रात में सभी बारातियों को खिलाने में व्यस्त थे। विशाल भी खाना खाकर चला गया। देर रात परिजनों को जब फुर्सत मिली तो विशाल को न पाकर उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला तो परिजन यह सोचकर की बारात का घर कहीं सो गया होगा, निश्चिंत हो गए। देर सुबह जब उसका पता नहीं चला तो परिजन परेशान हुए और उसकी तलाश शुरू की गई।

परिजन विशाल की तलाश कर रहे थे इसी बीच किसी ने बताया कि एक बालक का शव सांडी थाने में रखा है जो रात को हरपालपुर हाइवे पर म्योड़ा गांव के पास पाया गया है। आशंकित परिजन थाने पहुंचे तो शव विशाल का ही निकला।

शव देखकर परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुन्नागर गुजरात के जामनगर मे मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। पुलिस इसे हादसा मान रही है।

थाना क्षेत्र सांडी के हरपालपुर हाइवे पर म्योड़ा गांव के पास मिले देईचोर निवासी गुन्नागर का 9 वर्षीय पुत्र विशाल के शव को लेकर परिजन भी अचंभित हैं कि आखिर वह रात में छह किलोमीटर तक कैसे पहुंच गया।

परिजनों के मुताबिक, अगर सड़क हादसा था तो क्या शव छह किलोमीटर तक घिसटती चली गई? फिलहाल परिजन विशाल के पिता गुन्नागर के जाम नगर से वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493