पुलिस के मुताबिक, सोमवार को गुगली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में रविवार देर रात तेज बारिश के दौरान एक मकान की दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर हलीमा (7) और उसके भाई आसिफ (3) की मौत हो गई।
हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath