पुलिस के मुताबिक, सुरसा थाना क्षेत्र के मझिला पुल के पास हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सोमवार सुबह एक जलती हुई कार मिली। लोगों ने जब देखा तो कार की पिछली सीट पर एक महिला का जला हुआ शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया।
महिला का शरीर इतनी बुरी तरह से जल चुका था कि शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। कार में मिली एक नंबर प्लेट पर नबंर यूपी 35 ए 2712 लिखा हुआ है। शक जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर कार में आग लगा दी गई। पुलिस मामले की जांच मंे जुटी है।
dharmpath.com dharmpath