नौबस्ता क्षेत्र के धोबिन पुलिया स्थित तीन मंजिला निजी भवन में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में चल रहा है। बाल सुधार गृह के दूसरी मंजिल पर बे एक हॉल में कुल 47 किशोर बंदियों को रखा गया है। बताते हैं कि बुधवार देर रात यहां रखे गए चार किशोर बंदी खिड़की की ग्रिल काट चादर के सहारे बंदी गृह से फरार हो गए।
मामले का पता गुरुवार सुबह नाश्ते के वक्त हाजिरी रजिस्टर चेक करने से हुआ, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर डीएम ने एसीएम को मौके पर भेजा और ड्यूटी पर तैनात चार होमगार्डो को सेवामुक्त करने के आदेश दिए हैं। आलाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath