नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार के तहत शुक्रवार को ऊनाकोटी जिले में एक जनसभा संबोधित करेंगे।
पार्टी ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी रामकृष्ण महाविद्यालय स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
18 फरवरी को त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसका परिणाम तीन मार्च को घोषित होगा। कांग्रेस ने 56 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
dharmpath.com dharmpath