लेफ्टिनेंट जनरल नेगी ने मध्य कमान के अंतर्गत आनेवाले परिक्षेत्रों में ऑपरेशल कौशल के सतत सुधार के लिए सिग्नल कोर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कोर भविष्य में भी अपनी उच्च सैन्य परंपराओं को निभाते हुए शौर्य एवं पराक्रम को बनाए रखेगा।
इस अवसर पर मध्य कमान के मुख्य सिग्नल अधिकारी मेजर जनरल राजीव नंदा ने मध्य कमान के युद्ध स्मारक ‘स्मृतिका’ पर माल्यार्पण कर जाबांज शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्टेशन के सिग्नल अधिकारियों सहित कोर के भूतपूर्व सैन्यकर्मी भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath