उप्र : बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विस्फोट, 12 घायल

वाराणसी, 7 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में विस्फोट हो गया। इससे कक्ष की फाल्स सीलिंग गिर गई और वार्ड के शीशे टूट गए। इससे वहां भर्ती एक दर्जन लोग घायल हो गए।

धमाका इतना तेज था कि ओपीडी के कक्ष भी हिल गए। बीएचयू के अधिकारी इमरजेंसी में कोई विस्फोटक रखे जाने की आशंका से फिलहाल इनकार नहीं कर रहे हैं।

हालांकि मौके पर आए पुलिस अधिाकारियों ने 12 लोगों के घायल होने की बात कही है। उनका कहना है कि मामला प्रथम ²ष्टया कम्प्रेसर फटने का है, आगे की जांच जारी है। मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञों के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी थी।

ज्ञात हो कि 12 मई को विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आने वाले हैं। इसके ठीक पहले हुई इस घटना से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी (सिटी) ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

इधर, बीएचयू के कुलपति प्रो़ जी.सी. त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विस्फोट हुआ है। इससे छत की सीलिंग और कांच टूट गए। इसमें 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन डक्टर, तीन स्टाफ समेत 6 अन्य लोग हैं। सभी का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर और एसी में विस्फोट की बातें सामने आई हैं। फिलहाल, इमरजेंसी वार्ड से मरीजों को बगल में शिफ्ट करा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493