उप्र : बेकाबू ट्रक घर में घुसा, 3 की मौत, 4 जख्मी

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर पान्डेयपुर के पास दिनेश चन्द्र पांडेय का मकान है। रविवार तड़के जौनपुर से प्रयाग जा रहा एक ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर दिनेश के मकान में घुस गया जिससे मकान भरभरा कर ढह गया।

पुलिस ने कहा कि हादसे में घर में सो रहे आठ सदस्य मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

हादसे में शशिकला मिश्रा (35) व उनकी बेटी प्रज्ञा मिश्रा (15), रानी मिश्रा (5) गंभीर रुप से घायल हुईं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया, लेकिन तीनों की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि रुद्र कुमार मिश्रा (18), सुजाता मिश्रा (45), इच्छा (5), बेबी (40) को मामूली चोटें आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493