उप्र : बेटियों ने की वहशी पिता की हत्या, गुनाह कबूला

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बहनों ने मेडिकल थाने पहुंचकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस दोनों लड़कियों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है।

राजनगर के समीरपुर भरुआ गांव का रहने वाला करन काफी समय से अपनी बेटियों राधा व रोशनी से छेड़छाड़ करता था। परिजनों को भी इसकी जानकारी थी। उन्होंने कई बार इसका विरोध भी किया, लेकिन करन पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।

गुरुवार रात शराब के नशे में करन ने बड़ी बेटी राधा से छेड़खानी की। राधा ने काफी देर तक इसका विरोध किया। उसका शोर सुनकर वहां आई छोटी बहन रोशनी को पिता की करतूत पर इतना गुस्सा आया कि उसने कमरे में रखा हथौड़ा पिता के सिर मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों खुद ही मेडिकल थाने पहुंचीं और गुनाह कुबूल करके खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में राधा व रोशनी ने पुलिस से कहा कि उनका पिता करन आदमी नहीं, हैवान था। वह हमेशा बेटियों पर गंदी नजर रखता था। उसने कई बार रात के अंधेरे में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उन्हें अपने पिता की हत्या का कोई अफसोस नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493