पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी और आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से जहां यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, वहीं दलालों पर भी अंकुश लग सकेगा।
उन्होंने बताया कि निर्णय के तहत 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 14 मई को लखनऊ से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा। वहीं 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस में 15 मई को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath