उप्र : बैल गाड़ियों को ट्रक ने रौंदा, भाई-बहन की मौत, 12 घायल

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पूरा परिवार गंगा स्नान के बाद बैल गाड़ियों पर सवार हो लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां हरदोई गांव का एक परिवार कार्तिक पूर्णिमा पर बैलगाड़ियों से गंगा स्नान के लिए डलमऊ गया था। गंगा स्नान कर सभी वापस गांव आ रहे थे। तभी कठवारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से रौंद दिया।

हादसे में सुशीला (22), प्रदीप (18), वासदेव (10), तेज बहादुर (40), राम विशाल (50), राम सिंह (20), देशराज (40), कृष्ण किशोर (40), मोनिका (16), रामलखन (25), राम भरोसे (22) और अर्जुन (16) घायल हो गए। राजेदव (17) व देशराज की बेटी कोमल (13) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493