नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद को पत्नी की संपत्ति की चोरी तथा हेराफेरी के आरोप में स्थानीय अदालत ने मंगलवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
महानगरीय दंडाधिकारी ने पुलिस को सैय्यद मोहम्मद इमरान से गुरुवार तक पूछताछ की अनुमति दी है।
इमरान को बेंगलुरु में गिरफ्तार करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है।
पुलिस ने यह कहते हुए इमरान की दो दिनों की हिरासत मांगी, जिससे उसके द्वारा कथित तौर पर चोरी किए गए चीजों को बरामद किया जा सके।
शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए जून में इमरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
साथ ही यह भी आरोप लगाया कि इमरान उनके घर से गहने और कीमती वस्तुएं लेकर भाग गया था।
लतिका और इमरान ने 1996 में शादी की थी। दोनों पिछले 10 महीने से अलग रह रहे हैं।
इमरान पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत संपत्ति की हेराफेरी, बेईमानी, आपराधिक षड्यंत्र, सबूत नष्ट करने और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath