लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढल्लापुरवा निवासी पुत्तूलाल के 55 वर्षीय पुत्र श्रीराम की उसी के भतीजे प्रताप ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि गुरुवार की रात श्रीराम का भतीजा प्रताप किसी बात को लेकर अपने पिता रामदास को गालियां दे रहा था। विरोध करने पर प्रताप ने श्रीराम के सीने पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
मौके पर मौजूद परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath