बम्हौरी सेना निवासी 35 वर्षीय हरदयाल अपने 17 वर्षीय भतीजे टेक सिंह के साथ मोटरसाइकिल से सब्जी लेने के लिए बार कस्बे गया हुआ था। सब्जी लेकर जब दोनों अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां हरदयाल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि टेक सिंह की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने हरदयाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath