लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को नगर कार्यसमिति बैठक के साथ समाप्त हो गया। बैठक में भावी कार्यक्रमों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि 16 से 22 अगस्त के बीच बूथ स्तर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

महानगर कार्यसमिति को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और कहा कि 2017 का चुनाव अब बहुत दूर नहीं है। राजनैतिक घटनाक्रम बड़ी तेजी के साथ बदल रहे हैं।
सप्ताह भर से दयाशंकर सिंह और बसपा का प्रकरण आप सबके बीच है। पार्टी ने आगामी कार्यक्रम भी निर्धारित किए हैं। उन्होंने कहा कि नारी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में बसपा के खिलाफ 28 जुलाई को महिलाओं का प्रदर्शन होगा।
वहीं 16 से 22 अगस्त को बूथ स्तर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 10 से 30 अगस्त बूथों का सम्मेलन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पार्टी ने नवमतदाता सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, अनुसूचित जाति सम्मेलन, महिलाओं का सम्मेलन, मतदाता बढ़ाने कार्य तथा पार्टी द्वारा आयोजित 4 यात्राएं भी लखनऊ के सभी विधानसभाओं में की जाएगी।
जिसमें प्रदेश की जनविरोधी गुंडागर्दी की सरकार से आम जनता को अवगत कराया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath